गोपाल एवेन्यू, इस्लामाबाद (22 नंबर फाटक पुल के नीचे) पिछले कई दिनों से सीवरेज जाम की समस्या से इलाके के लोग परेशान हैं। सीवरेज का गंदा पानी गलियों में जमा होने से चारों तरफ बदबू फैल रही है और मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द समाधान कर उन्हें इस गंदगी से राहत दी जाए। -मनीष कुमार, निवासी गोपाल एवेन्यू


