चार पहर की पूजा, शिव चालीसा और भजनों से गूंजे मंदिर, पूजन करने के लिए सुबह से रात तक जुटे रहे शिवभक्त

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के सभी मंदिरों में भगवान शिव की आराधना की गई। सुबह से देर रात तक भक्त कतारों में लगे रहे। चार पहर की विशेष पूजा का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त हुआ। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को बाबा बालक नाथ नगर स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में एक अत्यंत दिव्य और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु पुंडरीक गोस्वामी जी ने विशेष पूजा करवाई। इस दौरान चार पहर का अभिषेक किया गया। मंदिर में पूरी रात शिव साधना जारी रही। मध्यरात्रि महाभिषेक इसके बाद पुंडरीक जी ने दूसरे पहर की पूरा करवाई। उन्होंने कहा कि शिवलिंग (ठोस) और जल (द्रव) का मिलन एक ऐसा आध्यात्मिक ऊर्जा चक्र बनाता है, जो हमारे न्यूरो-हार्मोन्स को सकारात्म दिशा में ले जाता है। वहीं, शहर में जगह-जगह लंगर भी लगाए गए। खास बात यह है कि रविवार को भक्तों का व्रत होने के कारण वे लंगर प्रसाद ग्रहण नहीं कर पाते, ऐसे में कई मंदिर प्रबंधक कमेटियों ने सोमवार को लंगर लगाने का भी प्रबंध किया है। भगत सिंह चौक के पास स्थित शिव मंदिर में सोमवार को तो रेलवे रोड के दुकानदारों की तरफ से मंगलवार को लंगर लगाया जाएगा। बाबा बालक नाथ नगर स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *