जालंधर | गुरु रामदास नगर स्थित ज्योतिश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पंडित पीताम्बर शास्त्री ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पूजन संपन्न करवाया। यहां सतीश शर्मा, सुमित कालिया, जसपाल सिंह, प्रिंस पुरी, मनमोहन और गुलशन कुमार खास तौर पर मौजूद रहे।


