महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कीर्ति नगर शिवमय हो गया। इस संबंध में करवाए गए धार्मिक आयोजन की शुरुआत शनिवार को जागो उत्सव से की गई। इसके बाद लंगर लगाया गया। रविवार को सुबह 11 बजे झंडे की रस्म की गई। रात 8 बजे शिव विवाह उत्सव मनाया गया। इस मौके चेयरमैन राजकुमार अरोड़ा, प्रेसिडेंट सुरिंदर कुमार डोगरा, वाइस चेयरमैन कमल सोबती, संदीप अग्रवाल, गुलशन राय शर्मा ने कहा कि भोलेनाथ के भक्त सुबह से मंदिर में आना शुरू हो गए थे। वाइस प्रेसिडेंट परमजीत सोबती, कैशियर बलबीर सिंह डोगरा और दीपक कवात्रा ने बताया कि पूरा दिन भगवान शिव के भजनों से मंदिर व आसपास का इलाका गूंजता रहा। जनरल सेक्रेटरी रजिंदर कुमार शर्मा, प्रेस सचिव सुरिंदर कुमार बुद्धिराजा, फंक्शन आर्गेनाइजर रवि बमोत्रा ने कहा कि देर रात तक महाशिवरात्रि की रौनक रही। जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा।


