साल के पेड़ों की अवैध कटाई, जांच की मांग हुई तेज

मरवाही | मरवाही वन परिक्षेत्र में वनों की अवैध कटाई और तस्करी के विरोध में ग्राम पंचायत उसाढ़ के जनप्रतिनिधियों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उपसरपंच खिलनवती, वन प्रबंधन समिति के आर. मिश्रा, पंच चैन सिंह, मूलचंद, लेखन सिंह व उपेंद्र सिंह ने इस संबंध में वन मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, वन मंत्री छत्तीसगढ़ और सचिव वन विभाग को शिकायत पत्र प्रेषित किया है। शिकायत में बताया गया है कि ग्राम उसाढ़ के फाटपानी मोहल्ला, कक्ष क्रमांक 2033 में लगभग 20 पुराने और मोटे सरई (साल) के पेड़ों की अवैध कटाई कर तस्करी की गई है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले वर्ष मई माह में भी 9 कटे हुए पेड़ों की जब्ती की गई थी, इसके बावजूद अवैध कटाई का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन माफिया द्वारा खुलेआम विशालकाय पेड़ों की तस्करी की जा रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी परिक्षेत्र अधिकारी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर पर भी लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *