अलवर| सैनी समाज सामूहिक विवाह एवं समाज उत्थान समिति की ओर से रविवार को प्याज मंडी में फैंसी ड्रेस, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीनों प्रतियोगिताओं में कुल 320 प्रतिभागियों ने भाग लिया। फैंसी ड्रेस में 134, मेहंदी में 96 तथा रंगोली में 90 प्रतिभागी शामिल रहे। फैंसी ड्रेस में महिलाओं व बालिकाओं ने रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, पुलिस अधिकारी, वायु सेना अधिकारी, भारत माता, शिव और कृष्ण के रूप धारण कर प्रस्तुति दी। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण और शिक्षित महिला, विकसित समाज जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर संदेश दिया। कार्यक्रम सहसंयोजक एवं प्रवक्ता जितेंद्र खुराडिया ने बताया कि विजेताओं का सम्मान 19 फरवरी को प्याज मंडी में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि रामगढ़ नगर पालिका की चेयरमैन शकुंतला सैनी रहीं। अध्यक्षता प्रताप सैनी ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मोनिका सैनी, अनिता सैनी, डॉ. अलीशा सैनी, चित्रा सैनी, ज्योति सैनी और एडवोकेट सीमा सैनी शामिल रहीं। संचालन लक्ष्मण सिंह सैनी ने किया। आयोजित प्रतियोगिता में


