मंगलवार को रांची स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर लोहे की बेरिकेडिंग भी कर दी गई। वहीं, यात्रियों की टिकट चेक करने के लिए टीटी भी तैनात किए गए हैं। एक-एक कर टिकट की जांच करने के बाद ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जा रहा है। हटिया स्टेशन पर भी जवान तैनात रहे।


