दिवंगत वरीय कांग्रेसी नेता अरुण श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर मंगलवार को अंतिम दर्शन के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रखा गया। पार्टी नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देनेवालों में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, सोनाल शांति, अमूल्य नीरज खलखो, राजन वर्मा, अनादि ब्रह्म, सुनील सिंह, सूर्यकांत शुक्ला आदि शामिल थे।


