युवाओं को रोजगार नहीं, धर्म के धंधे में लगाना चाहते हैं मरांडी : सोनाल शांति

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने मंगलवार को जारी बयान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाया। कहा- वे युवाओं को रोजगार नहीं, धर्म के धंधे में लगाना चाहते हैं। यही वजह है कि जब महागठबंधन सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है, तो मरांडी चिढ़ रहे हैं। 289 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने पर मरांडी द्वारा सरकार की आलोचना के जवाब में शांति ने कहा कि अभी नियुक्ति पत्र वितरण की सिर्फ शुरुआत हुई है, तो भाजपा नेता बेचैन हैं। उन्हें अपने दिल को मजबूत कर लेना चाहिए, क्योंकि निकट भविष्य में ऐसे दिन लगातार देखने को मिलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *