इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2025 सत्र में नामांकन की अवधि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल ignouadmission.samar th.edu.in या ignouiop.samarth.edu .in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स ऑफर किए गए हैं।


