बेमेतरा| जिला कांग्रेस कमेटी में नगरीय निकाय चुनाव के पहले से ही उथल पुथल जारी है। कुछ दिन पहले ही तत्कालीन जिला अध्यक्ष बंसी पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। तब अपने ही संगठन के कई लोगों पर आरोप भी लगाए थे। वहीं अब एक बार फिर से कांग्रेस कमेटी के ही पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन जिला अध्यक्ष द्वारा लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री के ललित विश्वकर्मा, सेवा दल जिला अध्यक्ष दिनेश पटेल, पूर्व पार्षद मनोज शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश में सत्ता रहने हुए तत्कालीन अध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी थी। शासन काल के दौरान कई कार्य हुए। उनके द्वारा नए व युवाओं को जोड़ने का काम करना था, लेकिन नहीं किए।