इंदौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है और जनता उसे कैसे देखती है? इसी का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर ने खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’ शुरू की है। इसमें हम पार्षदों के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। आज के एपिसोड में हम वार्ड 84 पहुंचे हैं, जहां से गुरजीत कौर खनूजा पार्षद हैं। यहां कौन-से काम पूरे हुए, कौन-से बाकी हैं? जनता 10 में से कितने नंबर देती है। ‘आज का पार्षद’ में देखिए काम का पूरा हिसाब।
सवाल: आपके वार्ड की सबसे बड़ी उपलब्धि कौन-सी है? जवाब: हमारे वार्ड की सबसे बड़ी उपलब्धि शासकीय विद्यालय की हुई है। बस्ती के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की बात है। इसलिए ये हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। हमारे यहां शासकीय विद्यालय नहीं था। इसलिए हमने मांग उठाई थी। स्कूल की वजह से बस्ती के बच्चे भी अच्छे से पढ़ लिख सकेंगे। स्कूल का काम को 6 महीने हो चुके हैं और अभी जारी है। हमारे वार्ड में पानी की समस्या थी। कई घरों में नर्मदा की लाइन नहीं थी। हमने 500 घरों तक नर्मदा की लाइन पहुंचाई है। अब पानी बहुत अच्छा आ रहा है। सवाल: कौन सा काम अधूरा है और क्यों? जवाब: 20-40 की पट्टी में स्टॉम वाटर का काम अधूरा है। इस काम की फाइल लग चुकी है। ये काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। संभवत: इसका काम आगामी दो से तीन महीने में शुरू हो जाएगा। जिससे यहां की समस्या दूर हो जाएगी।
सवाल: जनता की सबसे आम शिकायत क्या आती है? जवाब: जनता की शिकायतों की बात करें तो यहां पर नर्मदा का पानी समय पर नहीं आता है। लोगों को पानी के लिए इंतजार करना पड़ता है। लोग यहीं शिकायत करते हैं कि नर्मदा के पानी के टाइमिंग को लेकर कुछ किया जाए। लोग कई बार इसकी मांग कर चुके हैं। टंकी समय से नहीं भराने के कारण पानी की सप्लाई लेट होती है। सवाल: किसी नए प्रयोग से क्या बदलाव हुआ? जवाब: हमारा 60 फीट का जो मेन रोड है वहां हम गेट बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही यहां के सौंदर्यीकरण का काम करने के साथ ही एलईडी लाइटें लगवाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हमारा यही प्रयास है कि हमारा वार्ड साफ-सुंदर दिखे। सभी कहें कि पार्षद ने हमारा वार्ड अच्छा कर दिया है। सवाल: आपके यहां पानी की शिकायत आई है क्या? जवाब: पानी की शिकायत बस यही है कि यहां पर पानी देर से आता है। पानी तो आता है, बस समय की परेशानी है। रहवासियों से भी बात होती है, कई रहवासी मानते हैं कि हमारे आने के बाद पानी की दिक्कत नहीं है। गंदे पानी की समस्या थी उसका भी निराकरण कर दिया है। सवाल: अगले 6 महीने का रोडमैप क्या है? जवाब: अगले 6 महीने में हमारे 60 फीट रोड का सौंदर्यीकरण करना चाहते हैं। जो एसओआर के कारण जो फाइलें हमारी रुकी हुई हैं। जिसके कारण हमारे वार्ड के काम जो रुके हुए हैं उन्हें जल्दी पूरा करना चाहते हैं। हमारे यहां जो ज्ञानसागर बगीचा है उसके भी सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। ये काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… पार्षद मुन्नलाल यादव बोले- साढ़े 7 करोड़ की लागत से बदली ड्रेनेज लाइन इंदौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है और जनता उसे कैसे देखती है? इसी का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर ने खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’ शुरू की है। इसमें हम पार्षदों के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। आज के एपिसोड में हम वार्ड 27 पहुंचे हैं, जहां से मुन्नालाल यादव पार्षद हैं। यहां कौन-से काम पूरे हुए, कौन-से बाकी हैं? जनता 10 में से कितने नंबर देती है। ‘आज का पार्षद’ में देखिए काम का पूरा हिसाब।पूरी खबर पढ़ें


