मंदसौर के उत्कृष्ट विद्यालय और हॉकी अस्ट्रोटर्फ मैदान में बालिका वर्ग की नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन हो रहा है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन 8 मुकाबले खेले गए। बुधवार को खेले गए मुकाबलों में बिहार ने पश्चिम बंगाल को 2-0 से, तमिलनाडु ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को 6-0 से, सीबीएसई पानीपत ने राजस्थान को 2-1 से, उड़ीसा ने चंडीगढ़ को 9-0 से, हरियाणा ने केरल को 10-0 से, उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 7-0 से, झारखंड ने हिमाचल को 10-0 से और तमिलनाडु ने तेलंगाना को 4-0 से हराया। कल क्वाटर फाइनल के मुकाबले जिला खेल अधिकारी बंसीलाल बारीवाल ने बताया कि कल से क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होंगे। आज की 16 टीमों में से आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में जाएगी। खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए ऑब्जर्वर, कोच और स्कूली विद्यार्थी, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कुछ खिलाड़ियों ने मैच के बाद भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए।


