सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब होगी सुनवाई:हाई कोर्ट में खुलेगी ASI के 98 दिन की सर्वे रिपोर्ट

धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर सोमवार का दिन निर्णायक माना जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 98 दिनों तक किए गए वैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट इंदौर हाई कोर्ट में प्रस्तुत की है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की खंडपीठ में मामला सूचीबद्ध है। रिपोर्ट के सीलबंद हिस्से अदालत के समक्ष खोले जाएंगे। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा तय होगी। 22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने मप्र हाई कोर्ट की इंदौर बेंच को तीन सप्ताह के भीतर सुनवाई आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इससे पहले सर्वे के बाद की कानूनी प्रक्रिया पर कुछ समय के लिए रोक लगी थी। अब वह रोक हट चुकी है और रिपोर्ट पर सुनवाई का रास्ता साफ हुआ है। इन हाईटेक तकनीकों से हुई जांच

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *