भास्कर न्यूज | राजसमंद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साझे में राजसमंद स्थित सेवा केंद्र पर परमपिता परमात्मा शिव जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं माताओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं शिव ध्वज फहराने के साथ हुई। सेवा केन्द्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी ने शिव जयंती का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि परमात्मा शिव का अवतरण कलियुग के अंधकार को समाप्त कर सतयुग की स्थापना का संदेश देता है। उन्होंने राजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।


