शिवसेना (UBT) की सावरकर को भारत रत्न देने की मांग:उद्धव बोले- कांग्रेस सावरकर और भाजपा नेहरू की रट छोड़े, आगे की बात करें

महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को विनायक सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की। उद्धव ने कहा- कांग्रेस को वीर सावरकर और भाजपा को अब नेहरू की रट नहीं लगानी चाहिए। इन महापुरुषों ने जो किया वह किया, अब आगे की बात करनी चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि भाजपा वीर सावरकर को भारत रत्न कब देगी? देवेंद्र फड़नवीस ने भी 2019 में इस बारे में पत्र लिखे थे, उसका क्या हुआ। तब भी पीएम मोदी ही थे। उद्धव ने यह बात नागपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कही। इससे पहले 14 दिसंबर को पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की थी। कांग्रेस हमेशा से सावरकर के विरोध में रही है। कुछ साल पहले महाराष्ट्र कांग्रेस की मासिक पत्रिका (मराठी) ‘शिदोरी’ में उन्हें ‘माफीवीर’ लिख चुकी है। राहुल ने संसद में कहा था- भाजपा संविधान की बात करके सावरकर को शर्मिंदा करती है
14 दिसंबर को लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि सावरकर बोलते थे, संविधान के बारे में सबसे बुरी बात यह है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। सावरकर मनु स्मृति की बात करते थे। क्या भाजपा अपने नेता के शब्दों के साथ है। भाजपा संविधान की बात करती है तो सावरकर को ही शर्मिंदा करती है। राहुल ने कहा कि एक बार मैंने इंदिरा जी से सावरकर के बारे में पूछा था। उन्होंने बताया था कि आजादी के आंदोलन में सभी लोग जेल गए, लेकिन सावरकर ने अंग्रेजों से डरकर माफी मांग ली। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने कहा था – मैं सावरकर नहीं, माफी नहीं मांगूंगा करीब दो साल पहले सूरत की एक कोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी पर 2019 में दिए राहुल के एक बयान पर उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। इस पर उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस दौरान मीडिया ने उनसे प्रश्न किया, ‘भाजपा बार-बार आपसे माफी मांगने को कहती है, इस पर आप क्या सोचते हैं?’ इसके जवाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। पूरी खबर पढ़ें… राहुल के बयान पर उद्धव ने कहा था- गठबंधन तोड़ लूंगा
माफी नहीं मांगने वाले राहुल के बयान पर उद्धव ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर राहुल गांधी सावरकर की निंदा करना नहीं छोड़ते हैं तो गठबंधन में दरार आएगी। हम महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) से गठबंधन तोड़ लेंगे। इसके बाद शिवेसना ​​​​​​(UBT)​ ने विपक्ष की एक बैठक में भी हिस्सा लेने से मना कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें… भारत रत्न के बारे में 4 पॉइंट… अब तक 52 हस्तियों को भारत रत्न दिया गया, आडवाणी 53वें शख्स
केंद्र ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था। 2014 में सत्ता संभालने के बाद से मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान मिल चुका है। 2024 के 5 हस्तियों को मिलाकर इस सम्मान को अब तक हासिल करने वालों की संख्या 53 हो गई है। ————————————————- भारत रत्न से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पहली बार 5 शख्सियतों को भारत रत्न; पिछड़ों से अगड़ों, उत्तर से दक्षिण तक को साधा, सभी के किस्से जानिए नरेंद्र मोदी सरकार ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न दिया। सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर और लालकृष्ण आडवाणी के नाम का ऐलान हुआ। उनके बाद पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और देश में हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन काे भारत रत्न देने का ऐलान किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *