बांसवाड़ा में लाखों के जेवर और कैश चोरी, आरोपी फरार:हल्दी कार्यक्रम से लौटे तो घर के बाहर दिखे चोर, पत्नी के शोर पर अंधेरे में भागे

बांसवाड़ा के राज तालाब थाना क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में बीती रात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सूने मकान में बड़ी सेंधमारी की। वारदात के समय परिवार मांगलिक कार्यक्रम में गया हुआ था। चोर करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवरात और नकदी ले उड़े। पत्नी के शोर पर भागे संदिग्ध जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी मोहित जरादी अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां हल्दी कार्यक्रम में गए थे। देर रात लौटने पर घर के बाहर दो संदिग्ध युवक नजर आए। मोहित की पत्नी ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तब तक पड़ोसी इकट्ठा होते, आरोपी गायब हो चुके थे। अलमारी का लॉक तोड़ा, जेवरात गायब घर के भीतर घुसने पर सामान बिखरा मिला। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब 22 ग्राम सोने के जेवर (कीमत लगभग 3.5 लाख), करीब 200 ग्राम चांदी के जेवर (लगभग 50 हजार) और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। परिजनों ने लौटते ही संदिग्धों को भागते देखा था, भीतर पहुंचे तो जीवन भर की जमा पूंजी गायब मिली। आधी रात को FIR, CCTV खंगाल रही पुलिस सूचना पर राजतालाब थानाधिकारी देवीलाल मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस की सलाह पर पीड़ित ने रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि 12 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोरी के बाद शारदा कॉलोनी में दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *