चलती गाड़ी से गोवंश को फेंका:गोरक्षकों ने पिकअप को पेंक्चर कर 2 तस्करों को दबोचा, 2 KM तक पेंक्चर वाहन दौड़ाते रहे

अलवर के खेड़ली में रविवार देर रात को गोतस्करों का पीछा किया तो तस्करों ने चलती गाड़ी से 3 गोवंश को रोड पर फेंक दिया और चार पिकअप में बंधे मिले। गोवंश के मुंह बंधे थे। लेकिन गोरक्षकों ने उनकी गाड़ी के आगे कांटा फेंक कर टायर पैंक्चर कर 2 तस्करों को दबोच लिया। फिल्मीअंदाज में तस्कर पिकअप को तेज रफ्तार में घुमाते रहे। बाद में तस्करों को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पिकअप में गोवंश को लेकर जाने वाले तस्करों को पकड़ने में सोनू सरपंच रेवाड़ी, सोनू पलवल, डॉ गोविंद वृंदावन व अलवर से हेमंत कांवत हैं। गोरक्षक सोनू सरपंच ने बताया कि पिकअप में एक कैरेट पत्थरों से भरा मिला है। ये तस्कर पत्थर, बोतल व अन्य सामग्री साथ लेकर चलते हैं। इनका विरोध करने वालों पर हमला करते हैं। कई बार तो फायरिंग कर देते हैं। लेकिन गोरक्षक पीछा नहीं छोड़ते हैं। इस कारण तस्करों का भागना पड़ता है। इस बार दो तस्करों को पकड़ लिया। जिनसे पुलिस पूछताछ करने में लगी है। 28 दिन पहले भी खेड़ली में यही हुआ था करीब 28 दिन पहले भी खेड़ली में गोवंश के मुंह को रस्सों से बांध कर पिकअप में पटका हुआ था। गोरक्षकों ने पीछा किया तो रोड पर ही रस्से से बंधी गायों को चलती गाड़ी से फेंक दिया था। जिसमें गायों की बुरी हालत हो गई थी। तब भी गौतस्करों का पीछा किया तो उन्होंने बचने के लिए चलती पिकअप से गोवंश रोड पर फेंक दिए। इससे गायों के पैर, मुंह, पीठ सहित पूरा शरीर घाव में तब्दील हो गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *