परमदरा गांव में सांपों ने रोका मकान का काम:2 घंटे में 5 सर्पों का किया रेस्क्यू, सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

डीग के परमदरा गांव में मकान निर्माण के दौरान पाटोर में सर्प दिखाई दिए। सांपों की मौजूदगी के कारण मजदूरों ने काम रोक दिया। मकान मालिक भूरा गुर्जर ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम में सहायक वनपाल सुभाष, वन रक्षक अर्नेश शर्मा, रेस्क्यू टीम इंचार्ज निरंजन सिंह चाहर, टेक्नीशियन अर्जुन सिंह चाहर और हेड कार्य सहायक राजवीर सिंह फौजदार शामिल थे। टीम ने सीमित संसाधनों के साथ भी लगभग 2 घंटे के प्रयास के बाद 5 सांपों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए सर्पों में एक किंग कोबरा, एक रसेल वायपर और तीन घोड़ा पछाड़ शामिल थे। इन सभी सर्पों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सहायक वनपाल सुभाष चंद ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि रेस्क्यू के दौरान टीम के सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की तत्परता की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *