पंजाब के मोगा के बुग्गीपुरा चौक के पास बीती देर रात एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन चालक ने महिला को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत समाज सेवा सोसायटी को सूचना दी। समाज सेवा सोसायटी ने पहुंचाई मदद सूचना मिलते ही सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


