श्री दत्त माऊली सद्गुरु अण्णा महाराज संस्थान में दत्त जन्मोत्सव के अंतर्गत बुधवार को प्रभु दत्तात्रेय की पादुका पर वासुदेवानंद सरस्वती टेंबे स्वामी द्वारा रचित महामंत्र अत्रिपुत्र महातेजो मंत्र से “पुष्प अभिषेक” किया गया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में दत्त भक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में एकत्र होकर सामूहिक रूप से पुष्प अभिषेक किया। कार्यक्रम के आरंभ में सद्गुरु अण्णाजी महाराज व आई साहब ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रति दत्तभक्तों में इतना उत्साह था कि आश्रम परिसर छोटा पड़ गया। पूरा परिसर योगेश्वर की आराधना और भक्ति रस में डूबा हुआ था। आध्यात्मिक संत सद्गुरु अण्णाजी महाराज के मार्गदर्शन में विधि विधान से संपूर्ण अभिषेक विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न करवाया गया। गुरुवार को देवी अहिल्या पर व्याख्यान 12 दिसंबर को लोकमाता श्री अहिल्या देवी होलकर की त्रि शताब्दी जयंती वर्ष के अंतर्गत संस्थान में “मैं कर्म योगिनी अहिल्या देवी होलकर” विषय पर डॉ. माधवी पटेल का विशेष व्याख्यान होगा।


