चंदनकियारी में सड़क हादसे में दो महिला जख्मी

चंदनकियारी | चंदनकियारी ब्लॉक रोड स्थित काली मंदिर के समीप रविवार की शाम बाइक सवार युवक ने पूजा कर लौट रही दो महिलाओं को टक्कर मार दिया। इससे दोनों महिलाएं घायल हो गई। जानकारी के अनुसार चंदनकियारी के पुरुलिया रोड निवासी जोसना देवी तथा स्वीकृति चटर्जी पूजा कर घर लौट रही थी। तभी नशे में धुत्त बाइक सवार ने बाइक तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दिया। इससे दोनों महिलाएं औंधे मुंह गिर पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *