तेलो | चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के सभी शिव पार्वती मंदिरों में महा शिवरात्रि के पावन बेला में पूरे क्षेत्र में शिव रात्रि की धूम मची हुई है। सुबह से ही सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ लगी हुई है। शिवालयों में लंबी लंबी कतार महिलाएं पुरुष की लगी हुई थी। ओम नमः शिवाय की गूंज के पूरा वातावरण भक्तिमय हो गयी। सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना करने में जुटे हुए हैं। नर्रा, तेलो, बंदियो, पपलो, तारानारी, तरंगा, चंद्रपुरा, भंडारीदह समेत सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं का अपार भीड़ लगे है जहां लोग पूजा-अर्चना कर मन्नते मांग रहे हैं। इधर महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं ग्रामीण भी लगे हुए है। श्रद्धालु पूनम कुमारी ने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान भोले नाथ की पूजा करते है। उन्हें देवों के देव महादेव सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है।


