कथारा | कथारा मोड़ के गोकुल स्वीट दुकान के समीप स्थित कथारा फुसरो गोमिया मुख्य मार्ग पर रविवार की देर शाम दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार जरीडीह बाजार बस्ती निवासी लगभग 38 वर्षीय दशरथ कुमार महतो एवं बोकारो थर्मल के मुर्गी फार्म निवासी लगभग 23 वर्षीय सोनू कुमार घायल हो गए। मौके पर पहुंचे कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति के सहयोग से दोनों घायलों को सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. निशा टोप्पो ने दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया। जबकि दशरथ महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार दशरथ महतो के सिर मुंह एवं जबड़े में गंभीर चोटें लगी है। लगातार मुंह से खून का रिसाव हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दशरथ कुमार महतो जो पोकलेन मशीन के मिस्त्री है। जो आज बरही से अपनी बाइक संख्या जेएच 02 एन 0490 से अपने घर जरीडीह बस्ती लौट रहे थे।


