प्रयागराज के लिए श्री अग्रसेन धाम से दूसरी बस हुई रवाना

लुधियाना| हंबड़ां रोड पर गोबिंद गौ धाम के नजदीक बन रहे श्री अग्रसेन धाम से प्रयागराज के लिए यात्रियों की दूसरी बस रवाना हुई। हर हर गंगे के जयकारों के बीच अग्रवाल परिवार मिलन संघ के महिला विंग की चेयरपर्सन राशि अग्रवाल ने झंडी दिखाई। परवीन बंसल ने बताया कि सबसे पहले बस श्री वृंदावन धाम पहुंचेगी। इसके बाद काशी और फिर प्रयागराज और इसके बाद श्री अयोध्या धाम व मथुरा भी जाएगी। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्षा रीटा गोयल ने सभी बस यात्रियों की इस प्रयागराज की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *