अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को कथित तौर पर मारने की असफल साजिश और भारतीय मूल के निखिल गुप्ता द्वारा अमेरिकी अदालत में गुनाह कबूल करने के मामले को लेकर पंजाब की पंथक जत्थेबंदियों ने आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का ऐलान किया है। दल खालसा, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), जत्थेदार हवारा कमेटी और पंच प्रधानि जत्था की ओर से यह प्रेस वार्ता आज 16 फरवरी 2026 को दोपहर बाद अमृतसर हवेली, सामने वेरका बूथ, रानी का बाग, मॉडल टाउन, अमृतसर में आयोजित की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान सहित विभिन्न संगठनों के प्रमुख नेता मीडिया को संबोधित करेंगे। आयोजकों के अनुसार, निखिल गुप्ता द्वारा अमेरिकी अदालत में दोष स्वीकार करने के घटनाक्रम पर विस्तृत प्रतिक्रिया दी जाएगी और इस मामले के अंतरराष्ट्रीय व राजनीतिक प्रभावों पर चर्चा होगी। मानवाधिकार व पंजाब मुद्दों पर भी चर्चा इसके साथ ही पंजाब से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों, मानवाधिकारों, सिख समुदाय से संबंधित विषयों और मौजूदा हालात पर भी पंथक नेतृत्व अपनी सामूहिक राय सार्वजनिक करेगा।


