डूंगरपुर में सड़क हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत:पति की हालत गंभीर, तेज रफ्तार कार ने ऑटो को पीछे से मारी टक्कर

डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 927ए पर सागवाड़ा बाईपास पर गोवाड़ी के पास रविवार रात को एक कार ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार 2 महिलाओं देवरानी और जेठानी की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गामड़ा ब्राह्मणिया निवासी विष्णु पुत्र पन्नालाल बामनिया, लक्ष्मी (42) पत्नी विष्णु बामनिया और शारदा (45) पत्नी कचरू बामनिया ऑटो में सवार होकर गामड़ा जा रहे थे। गामड़ा मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी और शारदा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सीआई मनीष खोईवाल और एसआई अश्विनी कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सागवाड़ा के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। जबकि दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए गए है। आज सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *