छिंदवाड़ा में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद:बीच-बचाव करने गए युवक पर पत्थर और हथौड़ी से हमला, 3 घायल

छिंदवाड़ा: शहर के पातालेश्वर क्षेत्र में रविवार देर रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बीच मामला बढ़ता देख बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर ही आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में पत्थर, ईंट और हथौड़ी का इस्तेमाल किया गया, जिससे दो लोगों के सिर फूट गए, जबकि एक महिला भी घायल हुई है। मामला पातालेश्वर क्षेत्र का है, जो कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित शारदा उइके ने बताया कि रविवार रात क्षेत्र में डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग होने लगा। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे राजा उइके ने गाली-गलौज बंद करने की समझाइश दी। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर पुष्पा धुर्वे, वासु धुर्वे और डब्बू धुर्वे ने राजा उइके और शारदा उइके पर हमला कर दिया। पत्थर और हथौड़ी से किया हमला शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने पत्थर, ईंट और हथौड़ी से वार किया। हमले में राजा उइके के सिर पर गंभीर चोट आई। वहीं शारदा उइके सहित कुल तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल छिंदवाड़ा ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने दर्ज किया मामला कुंडीपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक डीजे और तेज आवाज को लेकर क्षेत्र में पहले भी विवाद की स्थिति बन चुकी है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *