टी-20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर छिंदवाड़ा में जश्न:जगह-जगह हुई स्क्रीनिंग; जीत के बाद आतिशबाजी और तिरंगा रैली

छिंदवाड़ा में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए वर्ल्डकप मुकाबले को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही मैच शुरू हुआ, शहर के अलग-अलग इलाकों में बड़ी स्क्रीन लगाकर लोग एकत्रित हो गए। चौके-छक्कों पर “भारत माता की जय” के नारों से माहौल गूंज उठा। लालबाग से बस स्टैंड तक लगी रहीं स्क्रीन शहर के लालबाग, पुराना बस स्टैंड, नागपुर नाका सहित कई स्थानों पर युवाओं ने स्क्रीनिंग की व्यवस्था की। परिवारों के साथ लोग देर रात तक मैच का लुत्फ उठाते नजर आए। भारत की पारी के दौरान हर बड़े शॉट पर तालियां और जयकारे सुनाई देते रहे। जीत के बाद फूटे पटाखे, सड़कों पर उतरे युवा देर रात परिणाम घोषित होते ही शहर में जश्न का माहौल बन गया। भारत की जीत के साथ ही आतिशबाजी शुरू हो गई। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला। डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के बीच नाच-गाना चलता रहा। कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा कायम भारत ने पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप मुकाबलों में अपना दबदबा एक बार फिर मजबूत किया। आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्ड कप मैचों में पाकिस्तान पर यह भारत की आठवीं जीत रही, जबकि अब तक पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सिर्फ एक जीत ही मिली है। शहर में देर रात तक जश्न का सिलसिला चलता रहा और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल देशप्रेम में रंगा नजर आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *