टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर 61 रनों से जीत का जश्न रविवार रात रतलाम में मना। शहर के दो बत्ती चौपाटी क्षेत्र में युवा और शहरवासी अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। तिरंगा थामे भारत माता की जय के साथ हर-हर महादेव का उद्घोष किया। जमकर आतिशबाजी की गई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी जश्न मनाया गया। दो बत्ती पर पहुंचे युवाओं और शहरवासियों ने जमकर जीत का जश्न मनाते हुए कहा कि जिस तरह भगवान शिव ने अपना तांडव दिखाया था ठीक उसी तरह महाशिवरात्रि पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को अपना तांडव दिखा दिया है। महाशिवरात्रि पर भक्ति के साथ भारत की जीत ने देशभक्ति का उत्साह भर दिया। बड़ी जीत हासिल की जश्न मनाने आए युवाओं का कहना ता कि इस टूर्नामेंट में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा इतिहास में बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। पुलिस अधिकारी तैनात रहे इंडिया की जीत के बाद एएसपी विवेक कुमार लाल भी शहर में घूमते रहे। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया स्टेशन रोड थाने से पुलिस बल के साथ पैदल निकले। स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन, सब इंस्पेक्टर मुकेश सस्तिया व अन्य जश्न के दौरान दो बत्ती चौराहे पर मौजूद रहे। समय से पहले चौपाटी की दुकाने भी बंद करा दी गई।


