गाय सामने आने से कार पलटी:महिला की मौत, चित्तौड़ से दिल्ली जा रहा था परिवार

कोटा चित्तौड़ हाइवे पर कार पलटने से महिला की मौत हो गई। जबकि पति व एक बच्चा घायल हो गया। जिन्हे इलाज के लिए कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। घटना रविवार बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र की है। कार सवार परिवार चित्तौड़ जिले के निम्बाहेड़ा के मांगरोल गांव के रहने वाले है। जो चित्तौड़ से दिल्ली जा रहे थे। गाय के सामने आने के कारण हादसा होना बताया। हादसे में नम्रता शर्मा (37) की मौत हो गई। महेश शर्मा ने बताया की उनका बेटा नितिन शर्मा गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। रविवार को बेटे, बहु व पोते पोती के साथ गुड़गांव जा रहे थे। बेटा नितिन कार चला रहा था। मैं आगे बैठा था। पत्नी, बहु ओर बच्चे पीछे की सीट पर बैठे थे। गोपालपुरा घाटी के पास सामने से अचानक गाय आ गई जिस कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई आज से मैं बेटा बहू वह बच्चे घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सीएससी डाबी लेकर गए। वहां से कोटा रैफर किया गया। कोटा में बहु नम्रता की मौत हो गई। नितिन के कंधे में चोट लगी है। डाबी थाना ASI राकेश कुमार ने बताया की कार सवार परिवार कार से चित्तौड़ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। डाबी थाना क्षेत्र के गोपालपुरा घाटी पर गाड़ी पलटी मार गई। हादसे में नम्रता शर्मा 37 की मौत हो गई। फिलहाल हादसे के कारण सामने नहीं आए हैं। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया है। लिखित में देने पर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *