रिटायर्ड आईएएस नियाज खान को सोशल मीडिया पर गालियां:खान ने ट्वीट कर लिखा- ब्राह्मणों के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर दी जा रही गाली

रिटायर्ड आईएएस और नॉवेलिस्ट नियाज खान को एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्राह्मणों के नाम पर बनाई गई फर्जी आईडी के जरिये गाली दी जा रही है। खान ने इसे एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ऐसे लोगों को ब्लॉक कर रहे हैं क्योंकि ब्राह्मण अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करेगा। एक अन्य ट्वीट में खान ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को भी घेरा है जिसका खुलासा एपस्टीन फाइलों में हुआ है। नियाज खान ने वेलेंटाइड डे पर किए गए ट्वीट में एक्स पर लिखा है कि मुझे गाली देने के लिए अन्य वर्णों के लोगों ने ब्राह्मण के नाम से फर्जी ID बना ली है। हर ब्राह्मण मेरा भाई है तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करेगा। ऐसे लोगों को मैं ब्लॉक करके तमाचा मारता हूं। हजार दोस्त से अच्छा एक ब्राह्मण काफी है। भगवान ब्रह्मा का प्रिय पुत्र है ब्राह्मण। अर्ध नग्न वस्त्र ब्राह्मणों के लिए कदापि नहीं एक अन्य ट्वीट में अपनी पुस्तक ब्राह्मण द ग्रेट का कवर अपलोड करते हुए नियाज खान ने लिखा है कि मैंने इस नोवल में स्पष्ट लिखा है कि भौतिकवाद का मोह ब्राह्मणों के लिए घातक है। शिखा, जनेऊ, धोती और तिलक ब्राह्मण की शान है। बिना शर्म के इन्हें धारण करें। यह ब्राह्मणों की शक्ति है। अर्ध नग्न वस्त्र ब्राह्मणों के लिए कदापि नहीं है। शिखा तो आपकी पहचान ही है। ट्रंप को लेकर कहा, क्या सत्ता किसी पापी को बचा सकती है? पूरी दुनिया ने एपस्टीन फाइलों में ट्रंप का घिनौना चेहरा देखा है। मासूम बच्चों पर शारीरिक अत्याचार किए गए। फिर भी बेशर्म ट्रंप बेपरवाह दिखते हैं। उन अमेरिकियों पर शर्म आती है जिन्होंने इस भ्रष्ट व्यक्ति को चुना। कभी-कभी मुझे लगता है, क्या सत्ता किसी पापी को बचा सकती है? ट्रंप को कोई पछतावा नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *