डीडवाना-कुचामन में 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार:किडनैप और नशा तस्करी मामले में लंबे समय से थे फरार

डीडवाना-कुचामन जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने किडनैप और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 2 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
थाना नावां शहर के थानाधिकारी नन्दलाल के नेतृत्व में एक टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस और आसूचना संकलन के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट से संबंधित पहली कार्रवाई में पुलिस पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इस मामले का मुख्य वांछित आरोपी करीब 8 महीने से फरार था, जिस पर 1000 रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया। दूसरी कार्रवाई किडनैप के मामले से जुड़ी थी, जिसमें 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। इस मामले का मुख्य आरोपी लगभग एक साल से फरार था और उस पर भी 1000 रुपए का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नागौर निवासी आशाराम गहलोत उर्फ आशीष उर्फ आशु (25) के रूप में हुई है, जो एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में वांछित था। दूसरा आरोपी सीकर के दुल्हेपुरा निवासी भिवाराम (33) है, जो अपहरण प्रकरण में वांछित था। दोनों पर 1000-1000 रुपए का इनाम घोषित था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *