कोटा पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तस्कर पकड़े:नाकाबंदी तोड़ भागने लगे, टीम में घेर कर पकड़ा, 150 किलो डोडा चूरा बरामद

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है । टीम ने फिल्मी स्टाइल में 2 तस्करों को पकड़ा है । जो नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे थे । पुलिस ने कार से 150 किलो डोडा चूरा बरामद किया है । ये नशे की खेप बारां के रास्ते पंजाब ले जाई जा रही थी । पुलिस की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया । मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सिमलिया थाना क्षेत्र की सुबह 8 बजे के आसपास की है । टीम ने NH 27 (कोटा-बारा हाईवे) पर टोल पर नाकाबंदी लगा रखी थी । उसी दौरान बारां की तरफ से तेज रफ्तार लग्जरी कार आते हुए नजर आई । पुलिस को देख कार ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी । जैसे तैसे पुलिसकर्मियों ने कार को घेरा। बदमाशों ने कार से भागने की कोशिश की । लेकिन टीम ने मुस्तेदी दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया की टीम ने सिमलिया थाना क्षेत्र में कार को जब्त किया है। तलाशी में कार से डोडा चूरा बरामद किया है। पूछताछ के लिए दो तस्करों को डिटेन किया है। कार सवार बारां से पंजाब जा रहे थे। फिलहाल तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *