सवाई माधोपुर में अब गर्मी तेज होने लगी है। यहां दिन में तेज धूप के चलते लोगों को पसीना आने लगे हैं। सवाई माधोपुर में धूप के बढ़ने से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सवाई माधोपुर में फरवरी के महीने में इस तरह के गर्मी पड़ने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई है। लोगों को आशंका सताने लगी है कि इस बार मई जून में गर्मी से उनके हाल बेहाल हो सकते हैं। एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले गुरुवार को भी 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में सोमवार को भी मौसम ड्राय रहने और तेज धूप रहने के आसार जताए हैं। 17 फरवरी यानी मंगलवार से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उसके असर से जयपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में मौसम बदलने की संभावना जताई है। जिसका असर सवाई माधोपुर पर भी दिखाई देगा। जिससे यहां तापमान में एक दो डिग्री की मामूली गिरावट होगी।


