विधानसभा में आज किसानों से जुड़े सवालों पर होगा हंगामा:प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर बीजेपी-कांग्रेस के बीच होगा वार-पलटवार; डिप्टी सीएम कल देंगी जवाब

विधानसभा में आज बजट बहस के अलावा प्रश्नकाल और शून्यकाल में कई मुद्दों पर हंगामा हो सकता है। फसल बीमा, बाजरे की एमएसपी पर खरीद और किसान कर्ज में फर्जीवाड़े से जुड़े मामलों पर कांग्रेस विधायक सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। बाजरे की एमएसपी पर खरीद नहीं होने के मामले में विधानसभा के पिछले सत्रों में भी हंगामा हो चुका है। उस वक्त सीएम ने बाजरे की एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया था। वहीं, मंगलवार को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट बहस पर जवाब देंगी। विकास कार्यों पर कम खर्च के मुद्दे पर चलेंगे वार-पलटवार बजट बहस के दौरान प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के बीच वार-पलटवार होंगे। कांग्रेस पहले भी सरकार पर प्रदेश को कर्ज में डुबोने और खराब फाइनेंशियल मैनजमेंट को लेकर आरोप लगा चुकी है। ऐसे में आज कांग्रेस सरकार बनाम बीजेपी सरकार के वित्तीय मैनेजमेंट और आर्थिक आंकड़ों की तुलना होगी। उधर, बीजेपी पिछली गहलोत सरकार पर लोक-लुभावन योजनाओं (फ्री बीज) पर बिना सोचे-समझे खर्च कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति बिगाड़ने का आरोप लगाती रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *