जालंधर गांधी विनीता आश्रम में नाबालिग की मौत:सांस लेने में तकलीफ पर सिविल अस्पताल ले गए, इलाज के दौरान दम तोड़ा, 2 महीने में दूसरी डेथ

जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में नाबालिग लड़की की मौत हो गई। सांस लेने में दिक्कत के चलते उसे सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अनाथ बच्चों के इस आश्रम में 2 महीने में ये दूसरी मौत है।
इससे पहले 21 नवंबर 2025 को बाथरूम में गिरने से एक 17 साल की लड़की की मौत हो गई थी। उसे बाथरूम में बेहोश पाए जाने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत करार दिया था। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले थे। 1 साल पहले अनाथ बच्चों के आश्रम में लाई गई थी लड़की
बताया जा रहा है कि जिस लड़की की सांस की दिक्कत के चलते मौत हुई है उसे एक साल पहले ही बाल गृह में लाया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
डीसी बोले-मौत को लेकर कोई शक नहीं
लड़की की मौत को लेकर जालंधर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा-लड़की की मौत 16 फरवरी को सुबह 9 बजे से पहले हुई। लड़की को पहले से ही हेल्थ प्राब्लम थीं। आज उसे सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उसे जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। मौत को लेकर किसी पर शक नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जानकारी सामने आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *