पंजाब पुलिस के सस्पेंड DIG हरचरण भुल्लर को हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने करप्शन केस में भुल्लर की नियमित जमानत की मांग की याचिका खारिज कर दी है। इससे भुल्लर अब जेल में ही बंद रहेंगे। CBI का कहना था कि अगर भुल्लर को जमानत मिली तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी थी। हालांकि इस बारे में डिटेल ऑर्डर नहीं आया है, उसके बाद ही कोर्ट ने किन दलीलों पर याचिका खारिज की, इसके बारे में पता चल सकेगा। सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी से मांगी छूट शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की 8 साल पुराने मानहानि मामले में आज (सोमवार को) चंडीगढ़ जिला कोर्ट में पेशी होनी है। इससे पहले ही सुखबीर बादल ने पेशी से छूट के लिए कोर्ट में अर्जी है। जिसमें बताया गया कि आज गांव बादल में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। बैठक में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है, जिसमें विभिन्न गांवों, शहरों और राज्यों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, इसलिए उन्हें पेशी से छूट दी जाए (पढ़ें पूरी खबर) सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, आज छुट्टी संभव संगरूर में सीएम भगवंत मान की रविवार को अचानक सेहत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मोहाली फोर्टिस अस्पताल में लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनका पूरा चेकअप किया। उन्हें अत्यधिक थकान की शिकायत है, जिसके चलते उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती किया गया है। माना जा रहा है कि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी (पढ़ें पूरी खबर)


