अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म:सरकारी टीचर ने चाकलेट देने का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

सवाई माधोपुर में एक टीचर ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से रेप किया है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। चाकलेट दिलवाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म जानकारी के अनुसार टीचर जरूरी काम का बहाना लगाकर कमरे की चाबी ले आया। आरोप है कि शिक्षक साथी शिक्षक के घर पर अपने स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिगबालिका को कुरकरे और चाकलेट का दिलवाने का झांसा देकर लाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग बालिका अपने नाना नानी के घर रहती है। जहां उसने सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी‌। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। थानाधिकारी दिलीप कुमार का कहना है कि फिलहाल पुलिस की ओर से शिक्षक के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज हुआ है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *