इंदौर के खुडैल इलाके में रविवार शाम डंपर की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह नौकरी से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। खुडैल पुलिस के मुताबिक, घटना ग्राम पिवडाय की है। यहां रहने वाले शरीफ (73) पुत्र बाबू शाह को घर से कुछ दूरी पहले एक डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में आसपास के लोगों ने उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां रात में उनकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, शरीफ राउली कुडाल के जंगल में चौकीदारी का काम करते थे और रविवार शाम वहीं से अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 2 महीने पहले शुरू किया था काम शरीफ के दो बेटे हैं, जो टाइल्स की ठेकेदारी का काम करते हैं। उनके बड़े बेटे सरदार ने बताया कि पिता ने दो महीने पहले ही चौकीदारी का काम शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि घर पर अकेले रहना उन्हें ठीक नहीं लगता, इसलिए उन्होंने यह काम शुरू किया।


