रेवाड़ी में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत:कार में लगी आग, इकलौता बेटा था मृतक, ढाई माह पहले हुई थी शादी

रेवाड़ी में बावल रोड पर गांव बिठवाना के पास रात को मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो गई। गांव निमोठ निवासी मोटरसाइकिल सवार युवव की हादसे में मौत हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार सवारों ने कूदकर जान बचाई। परिवार के इकलौते बेटे हरीश की पिछले साल 23 नवंबर को शादी हुई थी। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कार चालक मदन राजस्थान सीकर जिले के खरपा राम की ढाणी का रहने वाला बताया जा रहा है। ड्यूटी से घर आ रहा था हरीश जानकारी के अनुसार निमोठ निवासी रोशन लाल का 25 वर्षीय बेटा हरीश बावल की कंपनी में काम करता है। रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। इसी दौरान गांव बिठवाना के पास बाइक की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिससे कार में आग लग गई। कार में आग लगने से उसमें सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घायल मोटरसाइकिल सवार को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत मॉडल् टाउन थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार निमोठ निवासी युवक की मौत हुई है। कार में आग लगी थी, परंतु कार सवारों को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *