कल से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश की चेतावनी:बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग के जिले भीगेंगे; लुढ़केगा रात का पारा

छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 20 से 22 फरवरी के बीच बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। कल (गुरुवार) से कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया। रायपुर में नॉर्मल से 3 डिग्री अधिक रहा पारा
मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 19.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा और दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के बीच रहेगा। बिलासपुर में भी चुभने लगी धूप, पारा 3 डिग्री ज्यादा यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह भी सामान्य 1.5 डिग्री अधिक था। सरगुजा संभाग में कल से लुढ़केगा पारा सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां कल से मौसम में बदलाव होगा और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो 3.7 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर में 30.6 डिग्री, सूरजपुर में 31.4 डिग्री, कोरिया में 30.5 डिग्री टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *