पत्नी से झगड़ा कर युवक बिजली के टावर में चढ़ा:नशे में था युवक, लोग करते रहे उतरने की मिन्नत, पत्नी के कहने पर उतरा नीचे

दुर्ग जिले में एक युवक ने बिजली टावर पर चढ़कर कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। होरीलाल (35) अपने सुसराल गनियारी गांव पत्नी को लेने पहुंचा था जहां शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हो गया और पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार दिया, तो वह टावर पर चढ़ गया। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का मामला है। जानकारी मिलते ही ससुराल वाले उसे नीचे उतारने पहुंचे लेकिन नशे की हालत में वह और उंचाई में चढ़ता जा रहा था, जब पत्नी ने उसके साथ चलने के लिए हामी भरी तभी वह नीचे उतरा। टावर से कूदने की धमकी दी ससुराल वालों ने बताया कि बिजली टावर में चढ़ने के बाद वहां से कूद जाने की धमकी दे रहा था। 112 में आए आरक्षक कुन्दन सिंह ने युवक को प्यार से समझाया पर वह नहीं माना। कुंदन ने युवक की पत्नी को वहां पर बुलवाया। जब पत्नी ने उससे कहा कि वो उसके साथ घर जाने के लिए तैयार तब जाकर वो टावर से नीचे उतरा। ये है पूरा मामला होरीलाल अपने ससुराल गनियारी में पत्नी को लेने के लिए आया था। यहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पत्नी ने उसके साथ जाने से मना किया तो उसने और अधिक शराब पी फिर बिजली के टावर में चढ़ गया। जैसे ही ससुराल पक्ष को इसकी जानकारी हुई वो लोग बड़ी संख्या में उसे मनाने पहुंचे। गांव के लोग जितना उसे नीचे आने के लिए कहते होरीलाल नशे की हालत में उतना ही उंचाई में चढ़ता जा रहा था। वो टावर के सबसे ऊंचे स्थान में चढ़ गया था। गनीमत यह रही की इतना हाई वोल्टेज लाइन की वो चपेट में नहीं आया, नहीं तो मौके पर ही मौत हो जाती। कांस्टेबल ने आम आदमी बनकर उसे समझाया आरक्षक कुंदन सिंह ने सोचा कि युवक कहीं पुलिस की वर्दी देखकर घबरा ना जाए, इसलिए उसने वहीं पर वर्दी को बदलकर गाड़ी में रखा और सामान्य आदमी के तरह कपड़ा पहनकर उसके नजदीक गया। वहां उसने उसे समझाया को उसकी पत्नी उसके साथ जाने के लिए तैयार है। जैसे ही पत्नी ने हामी भरी युवक नीचे उतर आया। ………………………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… थाने के सामने जमीन पर लेटे BJP नेता, हाईवोल्टेज ड्रामा,VIDEO:बलरामपुर में थानेदार को ट्रांसफर कराने की धमकी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में भाजपा नेता ने कोतवाली थाने के सामने जमीन पर लेटकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। एक नेता ने थानेदार से कहा कि, अगर हमारे मंत्री फोन उठा लिए न तो दो दिन भी आप नहीं रुक पाएंगे। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर लिखा कि, सुशासन जमीन पर लेटा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *