फाजिल्का में पंचायत में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; कई दिन से दे रहा था धमकी, अचानक तैश में आया

फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव चननखेड़ा में आज सुबह भरी पंचायत में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल संजय कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके पड़ोस में रहने वाला हैप्पी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा था। आरोपी है कि हैप्पी ने उसे पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी थी। इस मामले को सुलझाने के लिए गांव की पंचायत बुलाई गई थी। तैश में आकर चाकू से हमला किया आज सुबह गांव के एक पंच के घर पंचायत रखी गई थी। सरपंच की मौजूदगी में जब दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी आरोपी हैप्पी ने तैश में आकर अचानक संजय पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू संजय के कंधे पर लगा। बहन बोलीं- कई दिनों से धमकी दे रहा था घायल संजय की बहन ममता रानी ने बताया कि आरोपी युवक उसके भाई पर आरोप लगा रहा था कि उसने उसकी मम्मी के बारे में गलत बोला है, इसलिए वह उसे जिंदा नहीं छोडे़गा। आज भरी पंचायत मे उसने चाकू से हमला कर उसके भाई को जान से मारने का प्रयास किया। बहसबाजी से तैश में आया वहीं, गांव के सरपंच जगराज सिंह ने बताया कि संजय के परिवार ने उसे बताया था कि हमलावर युवक घायल संजय को जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिस वजह से उसने आज दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई थी। पंचायत के दौरान ही दोनों की बहस शुरु हो गई। अचानक हैप्पी ने संजय पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। हमले के बाद परिजनों ने घायल संजय को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि हैप्पी उसे लगातार धमकियां दे रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *