बारां में मकान पर फायरिंग, 3 आरोपी गिरफ्तार:20 लाख की फिरौती के लिए दी थी धमकी

बारां शहर के मांगरोल दरवाजा क्षेत्र में एक मकान पर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर 20 लाख रुपए की फिरौती के लिए धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि फरियादी अबरार अहमद ने 14 जनवरी को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, जब वह घर के अंदर थे, तभी नीचे से आवाज आई। गेट खोलते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। अबरार ने तुरंत गेट बंद कर लिया, लेकिन आरोपियों ने गेट पर 8-10 राउंड फायर किए। 2 बाइक पर आए 6 बदमाशों ने की थी फायरिंग
पीड़ित ने बालकनी से देखा तो दो बाइक पर 6 युवक हथियार लेकर फायरिंग करते हुए भागते नजर आए। इनमें अमन बाबर, विक्की उर्फ राजा, तिवारी बच्चा, शालू बाबर सहित दो अन्य शामिल थे। आरोपियों ने पूर्व में भी 20 लाख रुपए की फिरौती के लिए धमकाया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राजेश चौधरी और डीएसपी हरिराम सोनी के सुपरविजन में थानाधिकारी योगेश चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मध्यप्रदेश भाग गए थे
पुलिस ने पहले शालू बाबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, मुख्य आरोपी शेवी खान उर्फ अमन बाबर, विक्की उर्फ राजा और शहनवाज अंसारी घटना के बाद फरार हो गए थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि वे हरियाणा और दिल्ली होते हुए मध्य प्रदेश पहुंचे। भोपाल से इंदौर जाते समय आष्टा थाना क्षेत्र में साइड देने की बात पर उन्होंने फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर जिला कारागृह सीहोर भेज दिया। इसके बाद बारां कोतवाली थाना पुलिस टीम तीनों आरोपियों- अनंतपुरा कोटा निवासी शेवी खान उर्फ अमन बाबर, नयापुरा बारां निवासी विक्की उर्फ राजा और किशोरपुरा कोटा निवासी शहनवाज अंसारी को प्रोडक्शन वारंट पर बारां लेकर आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *