बाड़मेर पुलिस ने एमडी बनाने वाला कैमिकल पकड़ा:फैक्ट्री चलाने के लिए ले रखा था लाइट कनेक्शन, आरोपियो की तलाश जारी

बाड़मेर डीएसटी और धोरीमन्ना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खरड़ गांव एक घर में दबिश दी गई। वहां से एमडी बनाने वाला कैमिकल बरामद किया है। दबिश के दौरान घर पर कोई नहीं था। वहीं घर मालिक ने लाइट का कनेक्शन भी लिया हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं खेत मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार- डीएसटी टीम को सूचना मिली है कि सोहनलाल और सुरेंद्र निवासी खरड़ दोनों मिलकर अवैध एमडी बनाने व बेचने का धंधा करते है। दो दिन पहले खरड़ गांव में रेतीला धोरों के बीच सोहनलाल के घर पर अवैध मादक पदार्थ एमडी बनाने के लिए फैक्ट्री लगाने के लिए रासायनिक पदार्थ व उपकरण सामग्री को लाकर रखे हुए है। वहां से नशीला पदार्थ मिल सकता है। इस पर डीएसटी और धोरीमन्ना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खरड़ सोहनलाल के घर पर दबिश दी। पुलिस की भनक लगने पर घर पर कोई नहीं मिला। वहां पर तलाशी लेने पर एमडी बनाने वाला कैमिकल और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बाड़मेर में मिली पांचवी फैक्ट्री बाड़मेर अब तक जिले में चौथी ड्रग्स फैक्ट्री लगने से पहले पकड़ी है। पहली कार्रवाई डीआरआई ने 10 सितंबर 2024 में की थी। डीआरआई ने बाड़मेर पुलिस की मदद से रामसर इलाके में चल रही ड्रग की फैक्ट्री पकड़ी थी। इसमें एमडी ड्रग बनाया जाता था। यह नेटवर्क पाकिस्तान का तनवीर शाह संचालित कर रहा था। जबकि भारत में इसका संचालन कनाडा से जोबन कालर संभाल रहा था। दूसरी कार्रवाई 22 जुलाई 2025 को सेड़वा इलाके में धोरों के बीच ढाणियों में ड्रग फैक्ट्री पकड़ी है। इस मामले में बाड़मेर पुलिस करीबन 9 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीसरी कार्रवाई 19 जुलाई 2025 डीएसअी टीम ने सदर थाना इलाके के आदर्श चवा इलाके में एमडी फैक्ट्री पकड़ी। बड़ी मात्रा में मौके से मशीनरी, कैमिकल और निर्मित एमडी बरामद की गई। चौथी कार्रवाई 5 फरवरी 2026 को सेड़वा के भैरूड़ी गांव में एएनटीएफ और बाड़मेर पुलिस ने पकड़ी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *