साऊथ अफ्रिका में मजदूरी करने गए अलवर के युवक की संदिग्ध हालात में हार्ट अटैक से मौत होने के चार दिन बाद रविवार रात को शव राजगढ़ के धमरेड़ पहुंचा। सोमवार सुबह मृतक गंगाराम योगी का अंतिम संस्कार किया गया। साउथ अफ्रिका से चार में शव भारत आ गया। जबकि इससे पहले रूस से एमबीबीएस के छात्र का शव भारत लाने में 11 दिन लगे थे। राजगढ़ क्षेत्र के अलवर जिले के धमरेड़ गांव निवासी गंगाराम योगी (37) पुत्र छोटेलाल 15 अगस्त 2025 को मजदूरी के लिए साउथ अफ्रीका गया था। परिजनों के अनुसार वह वहां लुसाका में काम कर रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने के करीब आधे घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई। समाज के प्रतिनिधि पुखराज योगी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शव को भारत लाने में मदद की है। नाश्ते के बाद बिगड़ी तबीयत, इंजेक्शन के बाद मौत भतीजे विष्णु कुमार योगी ने बताया- गंगाराम ने नाश्ता किया था। इसके बाद उसे सर्दी महसूस हुई और उसने दवा ली। आराम नहीं मिलने पर कमर में तेज दर्द शुरू हो गया। अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। परिवार को बताया गया कि हार्ट अटैक से जान गई।


