किशनगढ़बास में महिला और बेटे पर हमला:रस्म को लेकर परिवार में हुआ विवाद, देवर और भतीजे पर आरोप

किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के गांव टोहरी में रविवार शाम एक पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। ससुर की चोतरी पर शादी की रस्म को लेकर हुए झगड़े में एक महिला और उसके बेटे पर पत्थरों व लाठी-डंडों से हमला किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता इमरती देवी (60) पत्नी हरिराम, निवासी ग्राम टोहरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे उनके देवर मानसिंह अपने बेटे अरुण और पत्नी बिमला के साथ गांव आए थे। आरोप है कि ससुर की चोतरी पर शादी की रस्म को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद तीनों ने मिलकर इमरती देवी पर हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देने का आरोप
हमले में इमरती देवी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जब उनके बेटे प्रेमसिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। प्रेमसिंह की दाईं आंख और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को सौंपी जांच
घटना की सूचना पर किशनगढ़बास पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल कृष्णचंद को सौंपी गई है। कृष्णचंद ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *