कलेक्टर ने गिरधरपुरा गांव में की जनसुनवाई, विस्थापन के मुद्दे पर ग्रामीणों से किया संवाद

सिटी रिपोर्टर | कोटा कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी मंगलवार को लाडपुरा पंचायत समिति के गिरधरपुरा पहुंचे। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बस इस गांव में जनसुनवाई की। गांव बिजली, पानी व चिकित्सा जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए जूझता आया है। उन्होंने एक परिवार के बीच पहुंचकर संवाद किया और चाय पी। गांव में लगभग 300 परिवार हैं, िजनका विस्थापन होना है। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि सब की सहमति से ही विस्थापन हो सकेगा। इसकी एवज में अच्छा पैकेज प्रभावितों को दिलवाले के प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि यदि अच्छा पैकेज मिलता है तो विस्थापन में सबकी सहमति रहेगी। चिकित्सा व्यवस्था के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए कि माह में एक बार गांव में शिविर लगाकर जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। वन क्षेत्र के मुताबिक यथोचित विद्युत और पेयजल की व्यवस्थाओं के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *