उज्जैन-मक्सी रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:वाहन समेत ड्राइवर फरार; मृतक के भाई बोले-गांव वापस लौटते समय हादसा

शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना उज्जैन-मक्सी रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई। एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल बुजुर्ग को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मक्सी निवासी तेजाराम (50) के रूप में हुई है। शव को रात भर पोस्टमार्टम रूम में रखा गया और सोमवार सुबह 10 बजे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर फरार अस्पताल पुलिस चौकी पर तैनात प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि इस मामले में जीरो पर मर्ग कायम कर संबंधित थाने को जांच के लिए भेजा गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। मामले की जांच में जुटी है। मृतक के परिजन ईश्वर ने बताया तेजाराम किसी काम से ग्राम दोनता गए थे और वापस लौटते समय हादसा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *